{"_id":"58832c264f1c1bc77ceff660","slug":"man-send-on-remand-who-killed-his-sister-in-law-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई का हत्या करने वाला आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई का हत्या करने वाला आरोपी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 21 Jan 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से अवैध संबंध के चलते बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले गार्ड को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ अन्य चीजों की बरामदगी भी करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि गांव चक्करपुर में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड महेश कुमार (बदला हुआ नाम) ने बहनोई बिजेंद्र के साथ कहासुनी होने पर उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को आरोपी ने संदूक के अंदर छुपा दिया था। आरोपी के अनुसार, कहासुनी के दौरान उसके बहनोई ने पिस्टल निकाल ली थी।
विज्ञापन
ऐसे में उसने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि बहनोई ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की थी और संबंध भी बनाए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके द्वारा छुपाए गए कपड़ों व अन्य चीजों को बरामद किया जाना है।