फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man raped sister in law

जीजा ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 11 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
man raped sister in law
rape

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक विधवा को अकेला पाकर उसके ही जीजा ने हवस का शिकार बना डाला। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी जीजा चला गया। पीड़िता ने शहर थाने में शिकायत दी है। शहर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी की मूलरूप से रहने वाली 25 वर्षीय महिला के मुताबिक दो साल पहले उसका विवाह बुलंदशहर में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


2 सितंबर 2017 को बल्लभगढ़ में रहने वाली बुआ की बेटी का जन्मदिन था। वह भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने बुआ के घर गई थी। जन्मदिन में बुआ की मेवात निवासी बेटी और दामाद भी आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अन्य मेहमान चले गए लेकिन बुआ ने उसे और बेटी दामाद को रोक लिया। शुक्रवार को बुआ अपनी दोनों बेटियों के साथ दवा लेने डॉक्टर के यहां गई थी।
विज्ञापन


वह अकेली घरेलू काम निपटा रही थी। अचानक जीजा लौट आया और महिला को दबोच लिया। पीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चला गया। बुआ के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी जीजा को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed