फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man planned to steal to buy his own house in delhi

अपना घर खरीदने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
सार

-जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी टायर
- आरोपी टायर कारोबारी के टैंपो का ड्राइवर, दरियागंज इलाके में कार सवार 

विज्ञापन
man planned to steal to buy his own house in delhi

विस्तार

दरियागंज इलाके में टायर कारोबारी के ड्राइवर ने अपना घर खरीदने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। जांच में असलियत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की बहन के पास रखे छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शाहिद का पुरानी दिल्ली में टायर का कारोबार है। रामदेव उसका टैंपो चलाता था। रामदेव टैंपो से दुकानों में टायर सप्लाई करने के साथ साथ पैमेंट भी लाता था। गत 10 जून को शाहिद ने उसे लाडो सराय स्थित दुकान में टायर का सप्लाई करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


वापसी में वह दो दुकानों से छह लाख का पैमेंट लेकर वापस आ रहा था। रामदेव ने मालिक को फोन कर बताया कि शांतिवन के पास कार सवार बदमाशों ने उसके गर्दन पर उस्तरा मारकर रुपये लूट लिए हैं। शाहिद मौके पर पहुंचा और रामदेव का इलाज करवाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने लाडो सराय से शांतिवन तक आने वाले रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। लेकिन किसी भी फुटेज में पुलिस को बदमाशों की कार नहीं दिखी। पुलिस ने रामदेव से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।


उसने बताया कि नया घर खरीदने के लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इसलिए मालिक के रुपये उड़ाने के लिए उसने लूटपाट की झूठी कहानी रची। वह रुपये को अपनी बहन के घर में रख दिया और खुद को जख्मी कर लूटपाट होने की झूठी कहानी बतायी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर बहन के घर से रुपये बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed