{"_id":"8ec86c7f39e4af96efd59d54e0902e01","slug":"man-misbehaving-with-sdo-sent-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDO से बदसलूकी करने वाले को 14 दिन की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SDO से बदसलूकी करने वाले को 14 दिन की जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 18 Jul 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सिरहौल गांव में अनधिकृत मीट दुकानदारों के चालान के दौरान नगर निगम एसडीओ और टीम के साथ गालीगलौच और बदसलूकी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम के एसडीओ (सेनिटेशन) नरेंद्र कुमार सुहाग अपनी टीम के साथ सिरहौल गांव पहुंचे थे। अभियान के दौरान यहां अनधिकृत तौर पर मीट की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के चालान के दौरान पवन कुमार नामक शख्स ने अधिकारियों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसडीओ का आरोप है कि आरोपी ने चालान बुक छीनने के अलावा कई कर्मियों के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की। इस पर अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दे दी।
इस संबंध में सेक्टर-18 थाना पुलिस ने सिरहौल निवासी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन