{"_id":"596a1aa94f1c1ba1238b4855","slug":"man-made-girl-fraud-facebook-id-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस में अपनी फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला दर्ज कराया है। शिकायत मिलते ही पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि किसी ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है। उसमें उसका वास्तविक मोबाइल नंबर भी डाल दिया है। इतना ही नहीं उसकी प्रोफाइल को भी अश्लील तरीके से बनाया गया है। ऐसे में उसके पास कई दिन से अवांछनीय तत्वों के फोन आ रहे हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ महिला उत्पीडुन की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भारतेंद्र ने बताया कि अभी पता किया जा रहा है कि यह फेसबुक आईडी किस आईपी एड्रेस से तैयार की गई है। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन