फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diesel spills after monkey jumps; teenage girl cooking food dies from burns.

Shahjahanpur News: बंदर के कूदने से गिरा डीजल, खाना बना रही किशोरी की झुलसने से मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Diesel spills after monkey jumps; teenage girl cooking food dies from burns.
नीलम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के ठिंगरी गांव में बंदर के कूदने से अलमारी में रखी डीजल की पिपिया नीचे गिर गई। डीजल फैलने से खाना बना रही नीलम (15) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। सोमवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी शीशराम ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निर्माण कार्य के लिए पुराना मकान तुड़वाया था। जनरेटर के लिए डीजल पिपिया में लाकर बरामदे में अलमारी में रख दिया था। पांच अगस्त की शाम उनकी बेटी नीलम बरामदे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान बंदर के कूदने से अलमारी में रखी डीजल की पिपिया नीचे गिर गई। डीजल फैलने से आग भड़क गई और नीलम गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां तभी से उसका उपचार चल रहा था। सोमवार रात करीब ढाई बजे नीलम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से मां रिंकी देवी, बहनों अनीता व सुनाक्षी और भाई अनूप का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को हादसे में किशोरी के झुलसने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed