{"_id":"594e936a4f1c1bab418b4664","slug":"man-lyunched-for-who-came-to-solve-dispute-between-two-group","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो पक्षों के झगड़े में बीच-बचाव कराने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के झगड़े में बीच-बचाव कराने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
man lynch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में सुलह करवाने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कृष्ण त्यागी (28) सपरिवार गुरुग्राम में रहता था। परिवार में दिव्यांग पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। वह गुरुग्राम में निजी कारोबार करता था। डेढ़ साल पहले वह रणहौला के विकास नगर में रहता था। गत 17 जून को कृष्ण के जानकार विकास नगर निवासी जीतेंद्र के भाई अजय का भोला नाम के युवक से झगड़ा हो गया। जीतेंद्र कैब चलाता है।
विज्ञापन
जीतेंद्र ने कृष्ण को बताया कि झगड़े के बाद से नेतराम और उसके दोस्त उसे तंग कर रहे हैं। कृष्ण ने उसे बताया कि वह नेतराम को जानता है और दोनों में सुलह करवा देगा। कृष्ण के परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार को कृष्ण नेतराम के कार्यालय पर पहुंचा। जहां बातचीत के दौरान उनके बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि नेतराम और उसके सहयोगियों ने कृष्ण की लात घूंसे और डंडे से पिटाई कर दी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नेतराम को गिरफ्तार कर लिया। उधर जीतेंद्र के परिवार वालों का आरोप है कि झगड़े के बाद अजय ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।