{"_id":"593e7d731126f4ec0b8b4836","slug":"man-looted-in-cab-and-dropped-on-road-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लिफ्ट दे कैब में बिठाया फिर सबकुछ लूटने के बाद सड़क पर उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लिफ्ट दे कैब में बिठाया फिर सबकुछ लूटने के बाद सड़क पर उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में शनिवार रात को फरीदाबाद छोडने के नाम पर एक युवक को कैब में बिठा कर बदमाशों ने उससे मोबाइल ,पर्स और पैसे छिन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद एसजीएम नगर निवासी कमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को 09:30 बजे इफ्को चौक पर फरीदाबाद जाने के लिए कैब या बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक कैब आई और उन्होनें फरीदाबाद छोडने के लिए कहा।
विज्ञापन
उस कैब में पहले से चार लोग बैठे हुए थे। कैब में बैठने के कुछ देर बाद सिल्वर ओक्स रेड लाइट के पास कैब में बैठे बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी । मेरा पर्स जिसमें डेबिट कार्ड ,केडिट कार्ड,पांच हजार रुपये कैश और मोबाइल फोन छिन कर फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच अधिकारी संजय ने बताया कि रात 12:30 बजे शिकायत दी गई थी। जांच चल रही है सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
घर के बाहर खड़ी महिला से चेन झपटी: सेक्टर-5 में घर के बाहर खड़ी महिला से झपट्टा मार कर स्नेचर फरार हो गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 के मकान नंबर 101 में रहने वाली महिला सतविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को अपने घर के बाहर खड़ी थी।
तभी मोटरसाईकिल पर एक युवक आया और चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि मोटरसाईकिल पर एक ही युवक था। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। गली में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हुए थे। लेकिन वह काम नही कर रहे थे।