फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed youth in delhi crime news

पत्नी को अगवा किया तो आरोपी के भाई को मार डाला

Tue, 30 May 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
 man killed youth in delhi crime news
murder

द्वारका नार्थ इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी को भगाने का बदला आरोपी के भाई की हत्या कर लिया है।  पुलिस के गिरफ्त में आए हत्यारे प्रदीप ने इस बात का खुलासा किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने खून से सना कपड़ा, स्विफ्ट कार और हत्या में इस्तेमाल बेल्ट बरामद कर ली है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी के भाई दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन

   
जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गत 25 मई की सुबह बीट कांस्टेबल ने द्वारका स्थित उड़ीसा सदन के पास एक युवक का शव देखा। उसके नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक की पहचान बक्करवाला चंचल पार्क निवासी मार्शल सिंह (24) के रूप में हुई। उसके भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि मार्शल कैटरर का काम करता था। 
विज्ञापन


किसी पर कोई शक होने की बात पूछ जाने पर अर्जुन ने बताया कि उसकी एक शादीशुदा महिला पूजा से दोस्ती थी। वर्ष 2015 नवंबर में वह उसके साथ भाग गई थी। फिर जून, 2016 में वापस अपने घर आ गई। इस घटना के बाद से पूजा का पति प्रदीप उससे कई बार मारपीट कर चुका है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच में पूजा का फोन रिकार्ड भी निकाला। इसमें 25 मई की रात पूजा अर्जुन को फोन कर उसकी सकुशल होने की बात पूछ रही थी। साथ ही उसने बताया कि प्रदीप के कपड़े पर खून लगा देखकर लगा कि उसने अर्जुन की पिटाई की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस सूचना पर थाना प्रभारी जसमोहिंदर सिंह ने प्रदीप को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी को अगवा करने के मामले में वह अर्जुन से बदला लेना चाह रहा था, लेकिन उसके नहीं मिलने पर भाई की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed