फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed his wife in the doubt of her extra marital affair

अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर किया कैंची से तबाड़तोड़ हमला, गला काट कर किया अलग

Thu, 22 Mar 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife in the doubt of her extra marital affair
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पत्नी अंजू की निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या करने के आरोपी पति संजीव को शक था कि उसकी पत्नी के उसके जीजा राजू के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन


घटना से एक रात पहले और उस दिन भी सुबह दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि उसने कैंची से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी संजीव कौशिक ने सोमवार देर शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष समर्पण कर दिया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
विज्ञापन


इसी के चलते उनका बेटा भी अधिकतर अपने ताऊ के घर रहता था। गत शनिवार को भी सुबह दोनों की किसी बात पर बहस हो गई, जो कि धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

अंजू ने पहले किया था हमला

man killed his wife in the doubt of her extra marital affair
फाइल फोटो

इस दौरान अंजू के हाथ ड्रेसिंग टेबल पर रखी कैंची आ गई और उसने उस पर कैंची से हमला कर दिया। कैंची संजीव की छोटी अंगुली पर लगी। इससे गुस्साए संजीव ने उसके हाथ से कैंची खींच कर उसकी गर्दन पर ताबड़ तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

संजीव इतने गुस्से में था कि उसने कैंची से धीरे-धीरे उसका गला काट कर अलग कर दिया।  हत्या  के बाद उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और फ्लैट को ताला लगाकर फरार हो गया। जांच के दौरान मौके से पुलिस को वह कैंची बरामद कर ली थी।

हालांकि उस समय पुलिस का कहना था कि कैंची से गला नहीं काटा जा सकता, मगर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसी कैंची से वहीं बैठ कर धीरे-धीरे उसका गला काट दिया था। फरारी के दौरान वह अलवर और दिल्ली में भटकता रहा।

इसने अपने रिश्तेदारों से भी मदद मांगी, मगर किसी ने इसका साथ नहीं दिया तो मंगलवार शाम को उसने अदालत में समर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed