पत्नी का प्रेमी फोन कर देता था उसे ना छूने की धमकी, परेशान पति ने किया सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त जसबीर सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परिजनों ने जसबीर की पत्नी पर पहले से शादीशुदा होने व जसबीर को धमकी देने के अलावा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जसबीर परिवार के साथ के-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहा था। जसबीर सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। इसी साल सात जुलाई को जसबीर की परमजीत कौर से शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि परमजीत कौर पहले से शादीशुदा थी। उसका एक बेटा था।
शादी के बाद परमजीत अपने प्रेमी से घंटों फोन पर बात करती थी
शादी के बाद परमजीत अपने प्रेमी से घंटों फोन पर बात करती थी। वहीं, मोबाइल पर परमजीत को न छूने के लिए धमकी भी दी जाती थी। जसबीर ने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद जहांगीरपुरी थाने में शिकायत भी की गई।
लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पिछले कुछ दिनों से परमजीत मायके में थी। इधर, लगातार जसबीर को फोन पर धमकियां मिल रही थी। जसबीर ने कई रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कार्रवाई नही हुई।
मंगलवार सुबह जसबीर को उसके कमरे में पंखे से लटके देखा गया। बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने परमजीत व जसबीर को धमकाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।