{"_id":"5925bd0e4f1c1be45b5365cb","slug":"man-died-by-suffocation-inside-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की दम घुटने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार इलाके में कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की दम घुटने से मौत हो गई। कार अंदर से लॉक थी। मैकेनिक की मदद से दरवाजा खुलवाकर शव निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नानू उर्फ शेखर (40) कड़कड़डूमा गांव में किराये के घर में रहता था। घर के पास ही नानू की बहन व मौसी रहती थी। नानू की पत्नी विवाद के बाद उसे छोड़कर चली गई थी। नानू पिछले 10 साल से रेडियो टैक्सी चला रहा था। परिजनों के मुताबिक अक्सर वह घर के आसपास टैक्सी खड़ी कर उसमें एसी चलाकर सो जाता था।
विज्ञापन
इधर मंगलवार रात 10.35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खड़ी कार में चालक की सीट पर एक आदमी अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाया तो नानू का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था, 10 से 12 घंटे पहले उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात से कार स्टार्ट थी, दिन में सीएनजी व पेट्रोल खत्म होने के बाद बंद हो गई। पुलिस आशंका जता रही है कि एसी चलाने के दौरान दम घुटने से नानू की मौत हो गई।