फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide after not getting money for liquor in noida

पत्नी ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो फांसी लगाकर दे दी जान  

Tue, 23 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 23 May 2017 09:35 AM IST
सार

शराब के लिए फांसी लगाकर दे दी जान
रुपये न देने पर देता था सुसाइड की धमकी       

ग्रेटर नोएडा। 

विज्ञापन
man committed suicide after not getting money for liquor in noida

विस्तार

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान देे दी। पुलिस के मुताबिक, युवक को शराब पीने की लत थी और अक्सर शराब के लिए रुपये न मिलने पर परिजनों से झगड़ा करता था। रुपये नहीं देने पर वह सुसाइड की धमकी देता था।

विज्ञापन


इस बार युवक नेे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस को युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, सादुल्लापुर गांव में रहने वाला व्यक्ति रामनिवास के दो बच्चे हैं। पति के कमाई न करने के कारण पत्नी मजदूरी कर परिवार के खर्च में हाथ बंटाती है।
विज्ञापन


शनिवार रात युवक का शव पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि युवक पहले भी सुसाइड की धमकी देे चुका था और शनिवार को भी खाट पर चढ़कर धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईकोटेक-3 थाना एसएचओ बलवान सिंह ने कहा कि शनिवार को उसने शराब पी हुई थी और रुपये नहीं देने पर फांसी लगाने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने इसे हलके में लिया, लेकिन कुछ देर बाद फांसी पर लटक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed