फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man commits suicide in delhis geeta colony after her wife affair with constable

पत्नी की बेवफाई से तंग शख्स ने बच्चों के सामने ही खुद को मार ली गोली

Wed, 14 Jun 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide in delhis geeta colony after her wife affair with constable
हसीन ने क‌िया सुसाइड

दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक शख्स ने बुधवार(14 जून) तड़के घरेलू झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि शख्स एक पुलिसवाले की ब्लैक‌मेलिंग से बहुत परेशान था।

विज्ञापन


पुलिसवाले का कथित अफेयर मृतक की बीवी के साथ चल रहा था। जानकारी के अनुसार इसी से परेशान होकर आज सुबह करीब 5 बजे उसने अपने बच्चों के सामने ही खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का नाम हसीन है और वह गीता कॉलोनी के आराम पार्क में अपने परिवार के साथ रहता था। चार साल की उसकी शादी में उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल आता था घर भी

man commits suicide in delhis geeta colony after her wife affair with constable

कहा जा रहा है कि गीता कॉलोनी के थाने में ही तैनात प्रदीप नाम के एक कांस्टेबल से हसीन की बीवी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रदीप अक्सर हसीन के घर आया जाया करता था।

यह बात हसीन बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी। हसीन ने कई बार अपनी बीवी को समझाने और डराने की कोशिश की कि वह कांस्टेबल से दूर रहे। उसने अपनी बीवी और प्रदीप के व्हॉट्सऐप चैट भी देखे थे, जिसमें दोनों की काफी चैट‌िंग थी।

हसीन के परिवार ने तो ये भी बताया कि मंगलवार को हसीन अपनी बीवी को लेकर थाने कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने गया था लेकिन प्रदीप ने उन दोनों को थाने से भगा दिया। इसी के बाद हसीन पूरी तरह टूट चुका था कि अब उसकी फरियाद कोई नहीं सुनेगा।

जानकारी के अनुसार इन्हीं सब से टूट कर हसीन ने आज तड़के ही खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिरया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed