{"_id":"5a4a57c24f1c1b4a018b5064","slug":"man-coming-from-new-year-party-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न मना लौटते युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए साल का जश्न मना लौटते युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नॉर्थ इलाके में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे नीतेश (25) पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, नीतेश सपरिवार द्वारका सेक्टर 16 स्थित पुनर्वासित कालोनी में रहता था। मूलत: बिहार निवासी नीतेश टैक्सी चालक था। वह तीन दिन पूर्व बिहार से लौटा था।
विज्ञापन
एक माह पहले उसके दादा के देहांत के बाद पूरा परिवार बिहार गया हुआ है। रविवार रात नीतेश व उसके दोस्त नए साल की पार्टी मनाने के लिए कॉलोनी में जुटे। पार्टी के दौरान ही एक दोस्त के मामा की तबियत खराब होने की सूचना पर नीतेश और उसका दोस्त घर के लिए निकले।
विज्ञापन
रास्ते में कार सवार युवक से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक नीतेश के दोस्त के साथ कहासुनी करने लगे। नीतेश ने बीच-बचाव कर दोस्त को मामा के पास जाने को कहा। युवकों ने नीतेश को अकेला पाकर मारपीट शुरू कर दी।
बदमाश ने फोन कर कुछ दोस्तों को बुला लिया। वहां पहुंचे एक बदमाश ने हवा में गोली चलाई तो काफी लोग वहां से भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने नीतेश पर चाकू से करीब एक दर्जन वार किए और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस नीतेश को अस्पताल ले गई।
जांच में पता चला कि ज्यादातर आरोपी ककरौला के रहने वाले थे। पुलिस ने एक एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर कुछ संदिग्धों की पहचान कर हिरासत में लिया है। आक्रोशित लोग सोमवार को द्वारका नॉर्थ थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि जिस जगह युवक की हत्या हुई, वहां शराब का अवैध कारोबार होता है और सट्टा खेला जाता है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया।