फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man caught for carrying two fake passports in igi

IGI एयरपोर्ट पर यात्री के पास से दो फर्जी पासपोर्ट मिले, ऐसे पुलिस ने दबोचा

Fri, 12 Jan 2018 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
man caught for carrying two fake passports in igi
fake passport - फोटो : ani
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक यात्री के पास से दो फर्जी पासपोर्ट बरामद किये हैं। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, 10 जनवरी को एयरपोर्ट पर तैनात सर्विलांस और इंटेलिजेंस कर्मचारी ने एक यात्री को संदिग्ध हालत में टर्मिनल तीन पर घूमते देखा। सीआईएसएफ की टीम ने तुरंत यात्री को रोका और उसके पासपोर्ट की जांच की।
विज्ञापन


उसके पासपोर्ट में उसका नाम क्वादियो बर्रटिन दर्ज था। उसके पास से अदीश अबाबा जाने का टिकट मिला।  पासपोर्ट पर लगा फोटो भी यात्री के चेहरे से मेल नहीं खा रहा था। इसके बाद यात्री के बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें से एक नाइजीरिया का पासपोर्ट मिला। जो जॉनसन ओका के नाम से था। इसकी जानकारी इमीग्रेशन अधिकारियों को दी गई। जांच करने पर पता चला कि यात्री के पास से बरामद दोनों पासपोर्ट फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed