{"_id":"59e4c79c4f1c1bec538b7d0a","slug":"man-beat-his-girlfriend-for-not-picking-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन न उठाने पर ऑफिस में घुसकर फैशन डिजाइनर युवती को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन न उठाने पर ऑफिस में घुसकर फैशन डिजाइनर युवती को जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Girl Beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 में सोमवार दोपहर फोन न उठाने पर एक युवक ने ऑफिस में घुसकर फैशन डिजाइनर को जमकर पीटा। ऑफिस कर्मचारियों के बीच-बचाव कराने पर आरोपी ने युवती को छोड़ा। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से बरेली निवासी एक युवती परिवार के साथ सेक्टर-66 ममूरा में किराये पर रहती हैं। वह सेक्टर-10 में एक कंपनी ऑफिस में फैशन डिजाइनर है। युवक उसके पड़ोस में रहता है। युवती पहले युवक के साथ रिलेशन में थी। हाल में उसका ब्रेकअप हो गया। युवती का आरोप है कि ब्रेकअप होने के बाद से आरोपी युवक उसे फोन करके परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर भी युवक ने कई बार उसे फोन किया। फोन न उठाने पर आरोपी युवक उसके ऑफिस पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने ऑफिस में घुसकर युवती के साथ जमकर मारपीट की। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया है। युवती ने अभी तक लिखित में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन