फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested with heroin worth rs.1.5crore

डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ ईश्वर लाल गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली और हरियाणा में हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इसके पास से पुलिस को एक किलो सौ ग्राम हेरोइन मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत इसकी करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि नारकोटिक्स सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील जैन को हेरोइन के सप्लायर के गणेश नगर पहुंचने की जानकारी मिली।


यह भी पढ़ें: मां ने नाबालिग बेटी को 'कोठे' पर बिठाया
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने वहां निगरानी शुरू की और कुछ देर बाद राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले ईश्वर लाल (22) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीसरी कक्षा तक पढ़ने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया। उसकी मुलाकात प्रतापगढ़ निवासी जयदीप से हुई, जिसके जरिए वह राजू पतिदार से मिला और उसके दिल्ली और हरियाणा के ग्राहकों के लिए हेरोइन सप्लाई करने लगा। गिरफ्तारी के समय भी वह खेप पहुंचाने के लिए ही जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed