{"_id":"598b13004f1c1bf0548b4588","slug":"man-arrested-who-raped-and-compelled-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म, आत्महत्या को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म, आत्महत्या को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी रविश को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 6 जुलाई 2017 की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
गुरुग्राम बॉर्डर स्थित निमोठ चौकी के पास उसी दिन दोपहर को पुलिस ने युवती का शव गुरुग्राम कैनाल से बरामद किया था। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि युवती की सेक्टर-48 में रहने वाले रविश से फोन पर बात हुई थी। ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले रविश से पुुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।
विज्ञापन
एक ही शहर के होने की वजह से वह दोनों मिलने लगे। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। 5 जुलाई को युवती रविश की मां से मिली और शादी की बात की। उसकी मां ने सीधे इनकार कर दिया। इस पर युवती ने आरोपी से बात की तो वह भी शादी करने से मुकर गया। इस धोखे से युवती परेशान हो गई।
विज्ञापन
6 जुलाई को सुबह घर से निकलने के बाद उसने गुरुग्राम नहर में कूद कर जान दे दी। डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।