फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested who killed his friend for having affair with his wife

पत्नी के साथ अफेयर के शक में ले ली दोस्त की जान

Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
man arrested who killed his friend for having affair with his wife
arrest - फोटो : अमर उजाला

बदरपुर थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को संदेह था कि उसके दोस्त के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन


वारदात वाले दिन उसने पत्नी का मोबाइल नंबर दोस्त के पास लिखा देख लिया था। इससे वह भड़क गया और पत्थर से सिर कुचलकर दोस्त की हत्या कर दी और पुलिस से बचने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, बदरपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मोहन को-ऑपरेटिव के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके हाथ की उंगलियों पर आरडीआरडी लिखा हुआ था। मौके पर माचिस व सिल्वर पेपर पाइप मिला। इससे पता लगा कि मृतक नशा लेने का आदी था। बदरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की देखरेख में एसआई राजीव की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस को मौके से एक फटा हुआ विजिटिंग कार्ड मिला। पुलिस ने विजिटिंग कार्ड के टुकड़ों को जोड़ा तो उन पर एक महिला का मोबाइल नंबर लिखा मिला।

महिला घर से भाग कर फरीदाबाद पहुंच गई

man arrested who killed his friend for having affair with his wife

महिला गोविंदपुरी स्थित अपने घर से गायब थी। बाद में महिला पुलिस को फरीदाबाद में मिली। महिला की पहचान पवन शुक्ला की पत्नी के रूप में हुई।

महिला के जरिये मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ देवू उर्फ चवन्नी के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने पवन शुक्ला उर्फ अबेला (28) को 19 जनवरी को तुगलकाबाद एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया।

पवन ने बताया कि वह व देवेंद्र गांजे का नशा करते थे। दोनों की करीब डेढ़ वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। देवेंद्र पवन के घर जाता था। पवन को लगता था कि देवेंद्र के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं।

घटना वाले दिन दोनों खाली प्लॉट में साथ बैठकर गांजे का नशा कर रहे थे। इसी दौरान पवन शुक्ला ने देवेंद्र के पास रखे एक विजिटिंग कार्ड पर उसकी पत्नी का नंबर लिखा देख लिया था।

ऐसे में वह और भड़क गया। उसने साजिश के तहत देवेंद्र को और नशा करा दिया। जब उसे ज्यादा नशा हो गया तो वह पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पवन के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed