फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Making the cut due to illegal B.Tech student's death.

अवैध कट बना बीटेक छात्र की मौत की वजह

Thu, 25 Sep 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 25 Sep 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Making the cut due to illegal B.Tech student's death.

एनएच-24 पर बना अवैध कट बुधवार सुबह बीटेक छात्र की मौत की वजह बन गया। लाल कुंआ के पास अवैध कट से हाईवे पर घुसे अनियंत्रित ट्रक ने कालेज जा रहे एबीईएस आईटी कालेज के बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र वैभव शर्मा (22) की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। नाराज छात्रों ने शव को हाईवे से नहीं उठने दिया और जाम लगाकर करीब डेढ़ घंटे हंगामा किया। इस दौरान जाम लग गया।

छात्रों ने स्कूल के गेट पर भी शव रखकर नारेबाजी की और छात्र की फीस रिफंड करने की मांग की। इस दौरान कुछ छात्र कालेज कैंपस में घुस गए शीशे तोड़ डाले।

एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी वैभव शर्मा (22) संजयनगर सेक्टर-23 में किराये के मकान पर रह रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे वह गोविंदपुरम निवासी प्रशांत चौधरी के साथ बाइक से कालेज जा रहा था।
विज्ञापन


अवैध कट से आए ट्रक की टक्कर लगने से दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। वैभव ने हेलमेट लगाया हुआ था। उसका सिर बच गया, मगर ट्रक का पहिया से उसका पेट कुचला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पीछे बैठा प्रशांत घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि वैभव के पिता बुलंदशहर स्थित चीनी मिल में काम करते हैं।

वैभव घर में इकलौता था। घर में माता पिता से अलावा दादा-दादी और एक बहन है। कविनगर निवासी मामा ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed