{"_id":"91952e29b17b06b5527e418ec480aee8","slug":"made-hostage-and-looted-90000-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों संग मिलकर उसे दोस्त ने ही लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों संग मिलकर उसे दोस्त ने ही लूट लिया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास पशु व्यापारी से बाइक और 90 हजार रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। जबकि पुलिस ने तहरीर आने से इंकार किया है। मथुरा के बाजना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी बाबू सिंह पशु व्यापारी हैं।
वह करौली, जेवर निवासी अपने दोस्त कालू के पास 90 हजार रुपये और बाइक लेकर आए थे। मंगलवार शाम को दोनों दयानतपुर गांव के पास पहुंचे।
वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों के साथ कालू भी मिल गया और उसे पेड़ से बांध दिया। बदमाश 90 हजार रुपये और टीवीएस बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पीड़ित को बंधनमुक्त कराया। उसने कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जेवर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन