फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Luxury car came by and stole 2.5 million branded clothes and went

लग्जरी कार से आए और 25 लाख के ब्रांडेड कपड़े चुराकर चल दिए

Tue, 17 Jan 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Luxury car came by and stole 2.5 million branded clothes and went
demo pic

हरिनगर इलाके में लग्जरी कार से आए चोरों ने एक शोरूम से 25 लाख के कपड़े चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।  सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन



पुलिस को रविवार सुबह जेल रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में चोरी होने की शिकायत मिली। पुलिस व क्राइम टीम ने मौके पर छानबीन की और दुकान से कुछ फिंगर प्रिंट लिये। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर पता चला कि शनिवार रात दुकान के बाहर एक काले रंग की कार आकर रुकी। कार से निकले दो युवकों ने शोरूम का शटर तोड़ा और ब्रांडेड कपड़े निकालकर कार की डिग्गी में रखने लगे।
विज्ञापन



बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान एक और लग्जरी कार शोरूम के बाहर आकर रुकी। उसमें से निकले चार बदमाश दुकान में घुस गए और कार में कपड़े लादकर फरार हो गए।  रविवार सुबह ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने शोरूम मालिक रत्नेश को घटना की जानकारी दी।  गौरतलब है कि पिछले साल 17 दिसंबर को भी चोरों ने इसी शोरूम के पास वाले शोरूम से दस लाख की ब्रांडेड कपड़े की चोरी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed