फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lovers suicides in Delhi University park

'गर्भवती हूं, शादी कर लो'...और प्रेमी संग मिली लाश

Mon, 05 May 2014 04:55 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
Lovers suicides in Delhi University park

नई दिल्ली के मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क में रविवार सुबह 13 वर्षीय किशोरी और 21 साल के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और उन्होंने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


मौरिस नगर थाने में तैनात सिपाही रघुराज को रविवार सुबह बोंटा पार्क में सुनसान जगह पर युवक और युवती को चुन्नी की मदद से पेड़ से लटके हुए पाया।

दोनों के हाथ एक-दूसरे की कमर पर थे। पुलिस को दोनों शवों के नीचे एक पर्स मिला, जिसमें एक चिट्ठी थी।

चिट्ठी में क्या लिखा है लड़की ने?

Lovers suicides in Delhi University park

लड़की के पर्स से एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उसने गर्भवती होने की बात लिखी है। वहीं, युवक की 24 मई को शादी होने वाली थी।

चिट्ठी में किशोरी ने किशोरी ने लिखा है, ‘मैं गर्भवती हो गई हूं। अब बचने का कोई रास्ता नहीं है। शादी कर लो या फिर मैं मौत को गले लगा लूंगी।’

पुलिस को वहां से किशोरी के स्कूल का पहचान पत्र भी मिला। इससे उसकी पहचान सावन पार्क निवासी 13 वर्षीय रोशनी (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई। वह सर्वोदय कन्या विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे से तय हो गई थी लड़की की शादी

Lovers suicides in Delhi University park

दोनों के परिवार वाले प्रेम प्रसंग की बात से इंकार कर रहे हैं, लेकिन उनके पड़ोसियों ने प्रेम प्रसंग की बात कही है।

उनका कहना है कि इस बात की भनक जब जगदीश को लगी तो उसने रोशन की शादी तय कर दी। इससे रोशन तनाव में रहता था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और कोई रास्ता नहीं मिलने पर खुदकुशी जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा?

Lovers suicides in Delhi University park

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों ने करीब सात से आठ घंटे पहले खुदकुशी की होगी। पुलिस पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देख रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी के गर्भवती होने या उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती की बात पता चल पाएगा। जांच में पता चला है कि रोशनी शनिवार सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं आई।

उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। मौके पर रोशनी के कुछ कपड़े और तीन-चार चुन्नी मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि अंजली भागने की नीयत से ही कुछ कपड़े लेकर घर से निकली थी।

ऑनर ‌कीलिंग की भी आशंका

Lovers suicides in Delhi University park

रोशनी के पिता ने शनिवार को भारत नगर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। मूलत: सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला उसका पिता केशवपुरम में एक जूस की दुकान में काम करता है।

वहीं, युवक की पहचान रोशनी के पड़ोसी रोशन उर्फ सुरज (21) के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले रोशन का पिता जगदीश रेहड़ी पर सब्जी बेचता है।

रोशन अशोक विहार फेज दो स्थित एक फैक्टरी में काम करता था और पिता व मामा के साथ रहता था। पुलिस प्रेस प्रसंग के साथ ही ऑनर किलिंग या हत्या के एंगल पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed