फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   lover strangles woman to death

प्रेमी ने तार से गला कस की महिला की हत्या, 6 महीने पहले बनाया प्लान

Wed, 23 Mar 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
lover strangles woman to death
हत्या - फोटो : DEMO Pics

मिर्जापुर गांव में 16 मार्च को मिली अज्ञात महिला की पहचान कर क्राइम ब्रांच ने उसकी हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली। हत्या का शिकार हुई शास्त्री कॉलोनी निवासी अनुपमा को प्रेमी ने ही धोखा देकर मारा था।

विज्ञापन


वजह रही महिला का 50 गज का प्लॉट। प्रेमी नवीन शर्मा निवासी ज्योति कॉलोनी शाहदरा, दिल्ली यह प्लॉट अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन अनुपमा इसके पहले शादी करने का दबाव बना रही थी। दबाव बढने पर नवीन ने दोस्त के साथ मिलकर उसे मार दिया और शव मिर्जापुर गांव में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच बॉर्डर इंचार्ज विमल ने बताया कि नवीन शर्मा झोला छाप है और शाहदरा में क्लीनिक चलाता है। करीब ढाई साल पहले पति की पिटाई से लहूलुहान हुई अनुपमा नवीन के यहां मरहम पट्टी कराने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में अवैध संबंधों में बदल गई

lover strangles woman to death
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo

यहां से दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में अवैध संबंधों में बदल गई। पुलिस हिरासत में मौजूद नवीन ने बताया कि प्रगाढ़ता बढने पर पता चला कि अनुपमा के नाम शास्त्री कॉलोनी में 50 गज का एक प्लॉट है।

यह प्लॉट वह अपने नाम करवाना चाहता था। अनुपमा भी पति और बच्चों को छोड़ उससे शादी करना चाहती थी। उसने अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा दी थी। शादी शुदा नवीन इसके लिए तैयार नहीं था।

अनुपमा ने प्लॉट उसके नाम करने के लिए पहले शादी करने की शर्त रखी थी। शादी की बात पर दोनों में झगड़े होने लगे तो उसने अनुपमा की हत्या की साजिश रच डाली।

छह माह पहले बनाया प्लान

lover strangles woman to death
हत्या

पुलिस उस तक नहीं पहुंच सके इसलिए नवीन शर्मा ने शातिर रणनीति बनाई थी। छह माह पूर्व उसने फर्जी आईडी पर सिम लिया और एक नया फोन। इस फोन और सिम से वह सिर्फ अनुपमा से बात करता था।

गला कसने के लिए चार दिन पहले ही उसने क्लीनिक के पास स्थित एक बिजजी की दुकान से तार खरीदा था। 14 मार्च का उसने इसी फोन से कॉल कर अनुपमा को दिल्ली बुलाया था। दोनों रात में वहीं रुके थे। पुलिस अनुपमा की कॉल डिटेल के सहारे ही नवीन तक पहुंची थी।

कोल्ड ड्रिंक में बेहोश की दवा पिलाई
15 मार्च को नवीन ने अपने दोस्त आबिद को भी दिल्ली बुला लिया। दोपहर बाद दोनों उसे कार में बैठा कर फरीदाबाद की ओर चले। शाम पांच बजे के करीब बदरपुर बॉर्डर पर नवीन ने कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दस गोलियां मिलाकर अनुपमा को पिला दीं। सेक्टर 19 स्थित वर्धमान मॉल के पास अनुपमा बेहोश हो चुकी थी। यहां सड़क किनारे कार रोक कर नवीन ने दोस्त आबिद की मदद से उसका गला कस दिया। उसकी सांसे और दिल की धड़कन थम गई है या नहीं उसने बाकायदा एक डॉक्टर की तरह नब्ज देख कर चेक किया था। मौत निश्चित होने पर ही शव को नाले में फेक कर भागे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed