फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lost kid found dead in a sewer.

नाले में मिली लापता बच्चे की लाश, हत्या का आरोप

Tue, 09 Sep 2014 11:06 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
lost kid found dead in a sewer.

दिल्ली के अमन विहार इलाके में सोमवार शाम से लापता दो साल के बच्चे का शव नाले से मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान है। परिजनों ने बच्चे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के पानी में डूबने की वजह से मौत होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमन कुमार सपरिवार जानकी विहार प्रेम नगर पार्ट 2 में रहता है। वह नोएडा स्थित एक होटल में काम करता है। वह एक सप्ताह में नोएडा से अपने घर आता है। गत शुक्रवार को रमन घर आया था।
विज्ञापन


सोमवार शाम रमन बाइक से बाजार के लिए निकला। उसके पीछे से दो साल का बेटा भी घर से बाहर निकल गया। बच्चे को घर में नहीं देखकर रमन की पत्नी को लगा कि रमन उसे अपने साथ बाजार लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन के बाजार से वापस आने पर उसकी पत्नी ने दिव्यांशु के बारे में पूछा। रमन ने बताया कि वह उसे बाजार नहीं ले गया था। बेटे के गायब होने के बाद से रमन उसकी तलाश शुरू की।

नाले में पड़ा हुआ देखा बेटे का शव

lost kid found dead in a sewer.

देर रात तक बेटे के नहीं मिलने पर उसने अमन विहार थाने में बेटे के अगवा की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

रमन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर से बच्चे की तलाश में निकला। इसी दौरान उसने घर के सामने स्थित नाले में बेटे का शव पड़ा हुआ देखा।

उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। रमन का आरोप है कि किसी ने रात में उसके बेटे की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के पानी में डूबने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। बावजूद पुलिस पिता के लगाए आरोपों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed