{"_id":"d6bdabc32cc91b6c4588342a7b1f02c4","slug":"loot-with-woman-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गहने देकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली गहने देकर फरार हुए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 Jun 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में गुरुद्वारा रोड पर एक बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर सोने के गहने ठगकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-14 निवासी बालेश देवी (65) बीते दिन इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने के लिए निकली।
गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास से गुजरते वक्त रिक्शा चालक पानी पीने के लिए रुका। इस दौरान चार बदमाश रिक्शे के पास आए और महिला से बात करने लगे। साथ ही झांसा देकर उनके सोने के दो कंगन और चेन खुलवा ली।
विज्ञापन
महिला को ठगी का एहसास होने पर उसने विरोध किया तो युवकों ने शातिर अंदाज में रुमाल में लपेटकर उन्हें नकली गहने देकर फरार हो गए।
फिर महिला ने ठगे जाने की सूचना अपने भाई को दी। वह मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।