फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with korean businessman in expo mart.

2 हजार पुलिसवालों के बीच हुई विदेशी से लूट!

Fri, 12 Sep 2014 08:32 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
loot with korean businessman in expo mart.

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में चल रहे अंतरराष्ट्रीय डेंटल कांग्रेस में आए एक कोरियाई व्यापारी से रात को लूट हो गई। शुक्रवार सुबह जब वो कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने अपना खेल दिखा दिया। यह देख व्यापारी के मुंह से अनायास निकल पड़ा, ‘ओ माई गॉड, इंडियन पुलिस इज सो पूअर।’

विज्ञापन


रात को कोरियाई व्यापारी ली एक्सपो सेंटर से दोस्त के साथ पैदल बाहर निकले थे। जब वो तुगलपुर की ओर बढे़ तो पीछे से आए बाइक सवार होकर दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये, कैमरा, एटीएम कार्ड, मोबाइल, वीजा और अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन


रात ज्यादा होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं कि और होटल चले गए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह बीटा-2 स्थित कासना कोतवाली पहुंचे और अंग्रेजी में लिखी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार पुलिस वालों के रहते हुए लूट

loot with korean businessman in expo mart.

इसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना को स्नैचिंग लिखा था लेकिन वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने ली को बताया कि वह स्नैचिंग के स्थान पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करेगा।

इस पर व्यापारी ने कहा कि बाइकर्स बैग लूटकर ले गए हैं तो पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि गुमशुदगी लिखेंगे तभी बदमाशों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद कोरियाई व्यापारी ने तहरीर में स्नैचिंग की जगह लॉस्ट (गुम) ही लिखा और कहा, ‘ओ माई गॉड! इंडियन पुलिस इज सो पूअर’।

ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट के आसपास करीब दो हजार पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल तैनात है, लेकिन रात होते ही बदमाश आकर घूमने लगते हैं। बाहर के लोगों से लूटपाट करना शुरू कर देते हैं। पुलिस का पता नहीं चलता है कि वह कहां रहती है और अगर वहीं पर तैनात थी तो कोरियन बिजनेसमैन से लूट कैसे हो गई।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे और जिस भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा किया गया होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। एक्सपोमार्ट के पास तो काफी फोर्स तैनात है। वहां लूट होना भी बड़ी बात है। इसकी भी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed