फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with businessman through honey trap in delhi

हनी ट्रैप में फंसाकर कारोबारी से एक लाख की उगाही

Sat, 15 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
loot with businessman through honey trap in delhi
crime

विजय विहार इलाके में हनी ट्रैप में फंसाकर एक कारोबारी से एक लाख की उगाही के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी किशन, प्रह्लादपुर निवासी विनोद, सुल्तानपुरी निवासी सुनील और रिठाला निवासी बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस फरार एक महिला आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिमांशु (26) सपरिवार विजय विहार इलाके में रहता है। उसका लकड़ी का कारोबार है। हिमांशु ने बृहस्पतिवार को विजय विहार थाने में एक  लाख उगाही किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन


उसने बताया कि फेसबुक पर कुछ दिन पहले गुंजन नाम की एक युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। उससे वह लगातार बातचीत करता था। बृहस्पतिवार को गुंजन ने उसे मिलने के लिए रिठाला मेट्रो स्टेशन बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर युवती ने उसे घर चलने के लिए कहा। वह युवती के साथ रिठाला स्थित एक मकान पर पहुंचा। जहां कमरे में दोनों बातचीत करने लगे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे।

तीनों युवक उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। कारोबारी ने किसी तरह से रुपये का इंतजाम कर आरोपियों को दे दिए। 

घर आने के बाद उसने परिवार वालों को सारी घटना की जानकारी दी। परिवार वाले उसे लेकर विजय विहार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त मकान पर पहुंची। जहां पुलिस को बलविंदर कौर मिली।


पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ कर तीन अन्य आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस फरार गुंजन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed