फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot of one lakh near LG house

एलजी हाउस के पास सरेआम एक लाख की लूट

Thu, 24 Jul 2014 12:04 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Loot of one lakh near LG house

दिल्ली में अतिसुरक्षित माने जाने वाले बुलवर्ड रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर खिलौना व्यवसायी के कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


दिन-दहाड़े हुई वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फौरन बेरीकेडिंग कर बदमाशों के प्रयास भी किए, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


घटना स्थल से कुछ ही दूर राजनिवासी (एलजी होम) है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पिस्टल दिखाकर लूटा रुपयों से भरा बैग

Loot of one lakh near LG house

पुलिस के मुताबिक खिलौने बनाने वाली एक कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करन वाला मोहम्मद सईद बुधवार शाम करीब 5.30 बजे चांदनी चौक से कैश इकट्ठा कर अशोक विहार लौट रहा था।

इस बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने सईद की कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए उससे रुपये से भरा बैग लूट लिया।

पीड़ित ने पुलिस को बदमाशों की जानकारी दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस पीड़ित द्वारा बताए गए हूलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed