{"_id":"5795bcc131ce3ab4594f687c26b385f5","slug":"loot-in-two-houses-of-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर दो घरों में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर दो घरों में लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के दो घरों में शनिवार को लूटपाट की घटनाएं हुईं। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-27 के ई ब्लाक में शनिवार को दोपहर के वक्त बदमाश दो घरों में घुस गए।
विज्ञापन
घर में घुसकर उन्होंने घर में मौजूद लोगों को चाकू की नोंक पर ले लिया और घर में लूटपाट की।
इस दौरान घरवालों ने जब लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें चाकू से मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।
इस हमले में कुल दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही दोनों घरों के लोग दहशत में हैं।