{"_id":"609aa7de43146669ed40f1119891686f","slug":"loot-in-sweet-shop-stolen-17-20-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा ताला और बदरंग हो गई होली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटा ताला और बदरंग हो गई होली
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सोहना रोड स्थित आईएलडी मॉल के एक मिठाई की दुकान से 17.20 लाख रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर पड़ताल चल रही है। मॉल में नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी संदीप कुमार की मिठाई की दुकान है।
उसने बताया कि दुकान में 17 लाख 20 हजार की नकदी रखी थी। सरकारी अवकाश पर बैंक बंद होने चलते उन्होंने सारी नगदी दुकान में ही रखी थी।
सोमवार शाम को होली के बाद आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। वारदात के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना पुलिस के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की तस्वीर दिख रही है, लेकिन मुंह पर नकाब होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।