फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in filmy style witha cash collection agency

फिल्मी लूट: 250 के चक्कर में लुटा दिए 15 लाख

Tue, 29 Apr 2014 08:48 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
loot in filmy style witha cash collection agency

गुड़गांव में सबसे सुरक्षित जगह कही जाने वाले एमजी रोड से दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में कैश वैन से 15 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से योजना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गनमैन को महज 250 रुपये का लालच देकर सारा माल लेकर फरार हो गए। वारदात सिक्योरिटी एजेंसी से लेकर पुलिस के लिए बड़ी पहेली बन गई है।

शुरुआती जांच में चोरी की योजना के तरीके से पुलिस को ठक-ठक गिरोह पर वारदात को अंजाम देने का शक है।

लाइफ स्टाइल मॉल के सामने हुई घटना

loot in filmy style witha cash collection agency

बता दें कि कैश सिक्योरिटी कंपनी एमआईटीएल की कैश वैन एमजी रोड पर सोमवार को कैश कलेक्शन कर रही थी। लाइफ स्टाइल मॉल के सामने सिक्योरिटी गार्ड वैन रोककर कैश कलेक्शन के लिए मॉल के अंदर चले गए।

इस दौरान गाड़ी में गनमैन योगेश बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि गाड़ी के पास एक युवक आया और गनमैन से कहा कि भैया, शायद आपके कुछ रुपये नीचे गिर गए हैं।

गनमैन ने देखा तो गाड़ी के नीचे दस-दस के नोट गिरे हुए थे। लालच में वह वैन से उतर गया और रुपये इकट्ठा करने लगा। गनमैन 250 रुपये उठाकर गाड़ी में आता इससे पहले बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

loot in filmy style witha cash collection agency

गनमैन ने वैन में देखा तो रुपयों से भरा बैग गायब था। उसने तुरंत इसकी सूचना सिक्योरिटी मैनेजर को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह के अनुसार, कैश वैन से 14 लाख 74 हजार 702 रुपये (करीब 15 लाख) की चोरी हुई है। इस संबंध में सेक्टर-29 थाना पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed