फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in a home beside police station in delhi

थाने से सटे मकान में दिनदहाड़े लूट, मचा हड़कंप

Mon, 21 Jul 2014 11:00 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
loot in a home beside police station in delhi

दिल्ली के पटेल नगर थाने से सटे एक मकान में हथियारबंद बदमाशों ने दिन-दहाड़े 84 साल के एक बुजुर्ग और उसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वारदात के दौरान बदमाशों ने घर से एक किलो से अधिक सोने के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश पीड़ित परिवार को बाथरूम में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पटेल नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घर में घुसे और तान दी गन

loot in a home beside police station in delhi

पुलिस के मुताबिक पीड़ित गुरुबक्श सिंह (84) अपने परिवार के साथ पटेल नगर थाने सटे मकान में रहते हैं। इसके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू है।


गुरुबक्श रेलवे से रिटायर हैं, अब फिलहाल वह सोना गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते हैं। घर के नीचे गुरुबक्श की दुकान है। गुरुबक्श का बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार सुबह वह अपने ऑफिस चला गया।

इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाश गुरुबक्श के घर में घुस गए। वारदात के समय गुरुबक्श ड्राइंगरूम में योगा कर रहे थे। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर ले लिया।

बंदूक मांगी और पटक कर तोड़ दी

loot in a home beside police station in delhi

बदमाशों ने परिवार के लोगों से तिजौरी की चाबी मांगी। बदमाशों ने तिजौरी से जेवरात निकाल लिए। बदमाशों तिजौरी में 12 बोर के कारतूस रखे देखकर महिलाओं से घर में रखी दोनाली बंदूक मांग ली।

बाद में बदमाशों ने उसे जमीन पर मारकर तोड़ दिया और कारतूस भी लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश सभी को बाथरूम में बंदकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद बुजुर्ग ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग के घर से चोर करीब तीस से चालीस लाख रुपये का माल ले गए हैं।  पटेल नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed