{"_id":"2190e2e99902960f9e818d3ce3e7d515","slug":"loot-gand-arrested-with-dangerous-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे हथियार जिन्हें देखकर कांप जाए आपकी रूह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसे हथियार जिन्हें देखकर कांप जाए आपकी रूह
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार लूट और डकैती गिरोह के पास जिस तरह के हथियार बरामद किए गए हैं, उन्हें देखकर एकबारगी अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए।
विज्ञापन
सही मायने में चाकू नहीं बल्कि छूरे की नोक पर ये लोग वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के सरगना सहित दो सदस्यों से डेढ़ दर्जन के करीब छूरे बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें:मिलिए, NCR में आतंक फैलाने वाले शातिरों से
विज्ञापन
ये ऐसे हथियार हैं, जिन्हें एक बार देख लेने से ही सामने वाला पसीने-पसीने हो जाए। इन्हीं हथियारों के बल पर ये बड़ी आसानी से अपना काम कर लेते थे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि किसी के कत्ल की घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। गुड़गांव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, अगर दिल्ली में किसी की हत्या कर इन लोगों ने लूटपाट की हो तो इसके बारे में दिल्ली पुलिस से जानकारी मांगी जा रही है। विवेक शर्मा ने बताया कि बड़े ही शातिराना अंदाज में वारदात करते थे।
विज्ञापन
पुलिसिया कार्रवाई से पूरी तरह वाकिफ होकर अपने खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं छोड़ना चाहते थे। वारदात से पहले पूरी प्लानिंग की जाती थी। उसमें पुलिस की ओर से उठाए जाने वाले कदमों को सावधानी से स्टडी किया जाता था। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मंकी कैप, दस्ताने भी बरामद किए गए हैं।