{"_id":"58309db94f1c1bfe518feaeb","slug":"loot-from-retired-mcd-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एमसीडी कर्मचारी को बंधक बनाकर जेवरात और नगदी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड एमसीडी कर्मचारी को बंधक बनाकर जेवरात और नगदी लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
सार
बदमाशों ने सेवानिवृत्त एमसीडी कर्मी को चादर से बांधकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशवपुरम इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने सेवानिवृत्त एमसीडी कर्मचारी को बंधक बनाकर घर से लाखों रुपये के जेवरात और पंद्रह हजार नगदी लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एमसीडी से रिटायर्ड सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा (79) केशवपुरम बी ब्लॉक में अकेले रहते हैं। 18 नवंबर की रात वे अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे उनके बिस्तर के पास चार युवक आए और उन्हें जगाया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उनके हाथ-पैर चादर से बांध दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बुजुर्ग से अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे 15 हजार रुपये और लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़ित के बताए हुलिए और फिंगर प्रिंट की मदद से बदमाशों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।