{"_id":"3820fe2bb7aa0ded321b0f161351566a","slug":"loot-case-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं वो चार आपके बीच तो नहीं...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं वो चार आपके बीच तो नहीं...
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मौर्या एंक्लेव में दिनदहाड़े कारोबारी से 78 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने नौकर रोहित धवन के अलावा विक्रम उर्फ विक्की, धर्मपाल उर्फ मुन्ना, राजीव, सोनू, सतेंद्र और दीपक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये मिले हैं। मामले में पुलिस यूपी के चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूछताछ में पता चला है कि रोहित ने कारोबारी के पास मोटी रकम होने की जानकारी अपने साले सोनू को दी थी।
उत्तर-पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. ए. कोन के अनुसार, 31 दिसंबर को करीब सात-आठ बदमाशों ने हथियारों के बल पर पीतमपुरा इलाके में कारोबारी से 78 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात उसके घर से कुछ ही दूर हुई थी। बदमाश कार और बाइक से आए थे।
विज्ञापन
एसीपी सरस्वती विहार दीपक यादव की देखरेख में मौर्या एंक्लेव थानाध्यक्ष संजय कुमार और जहांगीरपुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम ने सातों को दबोच लिया। इनमें से कई के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रॉबरी, अपहरण और हत्या के मामले दर्ज हैं।