{"_id":"27b094872cb8e61d21da0e28c64d74e6","slug":"loot-at-ip-extension-with-jewellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका के लिए रुके और लुटा दिए 22 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लघुशंका के लिए रुके और लुटा दिए 22 लाख
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन इलाके में कार सवार बदमाशों ने ज्वेलर भाइयों से 21 लाख का सोना और कैश लूट लिया।
विज्ञापन
घर लौटते वक्त रास्ते में लघुशंका के लिए उन्होंने अपनी कार रोकी थी। तभी बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जे एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर निवासी मुकेश जैन (33) की श्रीराम चौक पर ज्वेलरी शॉप है। यहां मुकेश अपने बड़े भाई हेमंत के साथ बैठते हैं। सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह हेमंत के साथ सेंट्रो से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि वह दुकान से 700 ग्राम सोना (कीमत लगभग 21 लाख रुपये) और 80 हजार रुपये एक बैग में लेकर चले थे। इस बीच उसने आईपी एक्सटेंशन में लघुशंका की बात कर कार रुकवाई।
विज्ञापन
मुकेश के कार से उतरते ही पीछे एक दूसरी कार आकर रुकी। कार से उतरे तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मुकेश को बंधक बना लिया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया।
इसके बाद हेमंत से कार में रखा सोने और कैश से भरा बैग लूट लिया। भागते वक्त बदमाशों ने हेमंत से कार की चाबी भी छीन ली। शुरुआती जांच के बाद पुलिस वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जता रही है।