{"_id":"597a02e14f1c1bd9268b45bb","slug":"loot-and-scuffle-with-chinese-trader-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार के सिलसिले में भारत आया चीनी व्यापारी, दिल्ली में हुई लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार के सिलसिले में भारत आया चीनी व्यापारी, दिल्ली में हुई लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में चार बदमाशों ने चीनी कारोबारी व भारतीय कारोबारी के कर्मचारी की पिटाई कर लाखों रुपये व विदेशी करेंसी लूट ली। घटना के दो दिन बाद भारतीय कारोबारी ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ढोलवानी योगेश कुमार मूलत: अजमेर राजस्थान का रहने वाला है। वह पिछले पांच साल से हांगकांग में रहता है। उसका हांगकांग में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन का कारोबार है। दिल्ली में कारोबार के लिए उसने दो कर्मचारी अरुण और दीपक को रखा है, जो करोलबाग के फैज रोड पर रहते हैं।
विज्ञापन
22 जुलाई को योगेश कुमार का दोस्त व चीनी कारोबारी जी ज्यूमिंग कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे। वह करोलबाग स्थित चाइना टाउन होटल में ठहरे। 24 को उसे वापस हांगकांग जाना था। 24 को जी ज्यूमिंग ने शॉपिंग के लिए योगेश से ढाई लाख रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन
योगेश ने अपने कर्मचारी अरुण को जी ज्यूमिंग को रुपये देेने के लिए कह दिया। चीनी कारोबारी को शॉपिंग कर विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जाना था। दीपक ने कारोबारी के लिए टैक्सी मंगवा दी।
चीनी कारोबारी और दीपक दो बैग लेकर टैक्सी में सवार होने लगे। इसी दौरान चार बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर रॉड से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। विरोध करने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देकर दोनों बैग लेकर फरार हो गए।