{"_id":"e488de45910dcec99c4243b2bb43846f","slug":"loot-and-broke-head-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल मैनेजर से लूटे 64 हजार और फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीजनल मैनेजर से लूटे 64 हजार और फोड़ा सिर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Mar 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना में एक मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटरशिप की दुकान पर बुधवार को कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के रीजनल मैनेजर से 64 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्होंने मैनेजर का सिर फोड़ दिया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कासना गांव में सुशील भाटी की मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटरशिप की दुकान है। बुधवार दोपहर को अचानक कुछ बदमाश शॉप पर आए और वहां पर पेमेंट लेने के लिए आए मैनेजर शरद मुदगल से बैग लूटकर भागने लगे।
विज्ञापन
मैनेजर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे उठाकर दीवार पर पटक दिया, जिससे मैनेजर का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुकान मालिक ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल में पहुंचाया और इलाज कराया। पीड़ित ने कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। सीओ अनुराग सिंह का कहना है कि घटना तो हुई है, लेकिन लूट हुई है या नहीं इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन