{"_id":"cbc5ca235c97b513afe89eb1d15569ab","slug":"localites-fight-with-huda-officials-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने गए अधिकारियों से गाली-गलौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जा हटाने गए अधिकारियों से गाली-गलौच
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Jul 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-सात थानाक्षेत्र में विवादित जमीन पर कब्जा लेने गए हुडा अधिकारियों से धक्का-मुक्की करने व सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हुडा में जूनियर इंजीनियर धर्मवीर वर्मा ने बताया कि संपदा अधिकारी सतपाल दहिया, एसडीओ (सर्वे) सुखबीर जाखड़ एवं अन्य अधिकारी रघुवीर सिंह सेक्टर-10 में हुडा की जमीन पर कब्जा लेने गए थे।
विज्ञापन
पहले जमीन से झुग्गियों को हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
सेक्टर-10 में रहने वाला मुकेश मलिक, उसके लड़के ब्रिजेश, महेंद्र एवं हरि किशन अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने काम रोकने का प्रयास किया और गाली गलौच भी की।
विज्ञापन