फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   live in partner rapes woman and ran away

लिव इन में रहने वाले प्रेमी ने की दगाबाजी, दुष्कर्म कर हुआ फरार

Mon, 31 Oct 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 31 Oct 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
live in partner rapes woman and ran away
महिला से गैंगरेप

लिव इन में महिला को धोखा देकर फरार प्रेमी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एसपी देहात सुजाता सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का होने से एफआईआर जांच के लिए वहीं भेजी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से लखनऊ, गोमती नगर निवासी महिला (20) नेे एसपी देहात सुजाता सिंह से शिकायत की थी। महिला का कहना था कि वह नोएडा के एक मॉल में काम करती है। वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात एक अन्य मॉल में काम करनेे वाले अनूपशहर निवासी पारस से हुई थी।

विज्ञापन

 

आरोप है कि पारस नेे उसे शादी का झांसा दिया और लिव-इन में रखने लगा। मई में युवक के परिजनों को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने धोखा दे दिया। 25 मई को पीड़िता ने नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता प्रेमी से जेल में मिलने गई तो उसनेे जेल से बाहर आकर शादी करने व साथ रखने का झांसा दिया। महिला ने डेढ़ लाख रुपये खर्च करके आरोपी की अगस्त में जमानत करा दी। आरोपी महिला को डेल्टा-1 स्थित फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया।


 

इसके बाद वह आरोपी के साथ उसके फूफा के घर गाजियाबाद के गढ़ी गांव में रह रही थी। वह दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी होनेे पर युवक के परिजनों से उससे मारपीट की। बाद में उसकी स्वेच्छा से गर्भ गिरा दिया गया। 5 अक्तूबर को युवक उसे वहां छोड़कर फिर भाग गया। मामले की रिपोर्ट महिला ने पहले गाजियाबाद कराई थी। अब जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed