लिव-इन-पार्टनर ने शादी का झांसा देकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आए दिनों लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवतियों के साथ दुर्घटनाओं की खबरें आती ही रहती हैं। कभी किसी युवक की मौत तो कभी युवती के साथ दुष्कर्म आदि।
ऐसी ही एक घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मुनिरका से आई है। यहां लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
युवती आरोपी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसका आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था।
शादी का था वादा पर अब कर रहा इंकार
इस मामले की जांच वसंत विहार थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार,
मूलरूप से दार्जिलिंग की रहने वाली 22 वर्षीय युवती सोनम (बदला हुआ नाम)
मुनिरका में किराए पर रहती है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है।
युवती
जयभगवान (24) नाम के साथ लिव इन रिलेशन में रही थी। उसने बृहस्पतिवार को
वसंत विहार थाने में दी शिकायत में बताया कि जयभगवान शादी का झांसा देकर छह
महीने से उससे दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रहा
है।
वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की और आरोपी को
हरियाणा के यमुना नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया,
जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।