{"_id":"58d16a5f4f1c1b8a591a10a9","slug":"lift-bpo-worker-by-giving-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":" लिफ्ट देकर बीपीओ कर्मी को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर बीपीओ कर्मी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-62 के पास सोमवार रात कैब सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक बीपीओ कर्मी को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित युवक को उसके घर के पास फेंककर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
फेस-3 पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बदायूं निवासी राजेश सेक्टर-49 बरौला में किराये पर रहता है। वह दिल्ली स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करता है। सोमवार रात वह कंपनी का काम खत्म कर ऑटो से सेक्टर-62 पहुंचा।
विज्ञापन
वहां से उसे सेक्टर-49 जाना था, तभी एक कैब चालक ने वहां आकर गाड़ी रोकी। कैब में पहले से ही दो युवक सवार थे। कैब में बैठते ही पीछे की सीट पर बैठे दो युवकों ने मारपीट करते हुए राजेश से मोबाइल और 2 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
इस दौरान विरोध करने पर युवकों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे बरौला स्थित हनुमान मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।