फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   life threat to kanhaiya kumar and umar khalid security tighten up

JNU: कन्हैया और खालिद की हत्या के लिए बस में रखे थे हथियार

Fri, 15 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
life threat to kanhaiya kumar and umar khalid security tighten up

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद की हत्या के लिए बस से हथियार भेजने का मामला सामने आया था। पुलिस को जेएनयू जाने वाली बस से पिस्टल व चार कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन


हथियारों के साथ एक हाथ से हिंदी में लिखी एक पेज की चिट्ठी मिली है। इसमें कन्हैया व उमर खालिद को मारने की बात कही गई है। साथ ही उचित इनाम देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को अमित जानी नामक व्यक्ति के लाजपत नगर स्थित कार्यालय में दबिश दी थी। मगर वह अपने कार्यालय में नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार कम हैं इसलिए समझदारी से काम करना है

life threat to kanhaiya kumar and umar khalid security tighten up
जेएनयू - फोटो : ब्यूरो

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे 615 रूट की बस के चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बस में कुछ संदिग्ध वस्तु रखी हुई है।

पुलिस को बस की पिछली सीट के नीचे .38 बोर की पिस्टल और चार कारतूस मिले। साथ में एक चिट्ठी थी। इसमें कन्हैया व उमर खालिद को मारने की बात कही गई है। साथ ही चिट्ठी में ये भी लिखा हुआ है कि हथियार कम हैं इसलिए समझदारी से काम करना है।

निशाना ठीक से लगाना है। चिट्ठी के आखिर में अमित जानी नामक शख्स का नाम लिखा हुआ है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जेएनयू जाने वाली बसों की चेकिंग शुरू

life threat to kanhaiya kumar and umar khalid security tighten up
जेएनयू कैंपस में मना जश्न

इससे पहले बृहस्पतिवार दोपहर दक्षिण जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि जेएनयू में घूम रही 615 रूट बस में हथियार रखे हुए हैं। वसंत विहार थाना पुलिस ने बस को रुकवा उसकी तलाशी ली थी मगर हथियार नहीं मिले।

उस समय एक शख्स ने मोबाइल से फोन कर पुलिस को बताया था। बाद में इसी बस से इंडिया गेट के पास हथियार व कारतूस मिलेे। पुलिस बस में हथियार रखे होने की सूचना देने वाले की भी तलाश कर रही है। बस में हथियार मिलने के बाद जेएनयू जाने वाली बसों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

बस में हथियार मिलने व कन्हैया व उमर खालिद की हत्या करने वाली बात सामने आने के बाद जेएनयू प्रशासन ने कन्हैया व उमर खालिद की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेएनयू में जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। जेएनयू जाने वाली बसों की भी चेकिंग की जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस ने जेएनयू प्रशासन से देानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है।

अमित जानी के कार्यालय में दी गई दबिश

life threat to kanhaiya kumar and umar khalid security tighten up

जेएनयू जाने वाली बस में हथियार मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। हथियारों के साथ चिट्ठी मिली है और चिट्ठी के आखिर में अमित जानी का नाम लिखा हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर स्थित अमित जानी के कार्यालय में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि अमित जानी अपने कार्यालय में नहीं मिला था।

अमित का कॉरपोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लि. नाम से कंपनी है। दिल्ली पुलिस ने हथियार मिलने के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed