फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakshmi jeweler Murder Case: Murder or suicide, complicating the police.

ज्वेलर मर्डर केस : हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Mon, 13 Oct 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Oct 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi jeweler Murder Case: Murder or suicide, complicating the police.

लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक करुना करन वर्मा उर्फ रिंकूहत्याकांड में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी है। हालांकि मृतक के पिता गौतम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज की है, मगर फोरेंसिक जांच के बाद आत्महत्या के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


साथ ही सर्राफ के मोबाइलों की कॉल डिटेल से भी सुरागकशी की जारी है। आखिरी बार उन्होंने जिन लोगों से बात की है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार रात दो बजे सर्राफ के शव का पोस्टमार्टम हो गया था। रविवार सुबह करीब दस बजे हिंडन तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी तादाद में व्यापारी और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं। बता दें कि श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक रिंकू (32) की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजनगर एक्सटेंशन के पास स्टार्ट कार में उनका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली उनके सीने में लगी थी। उनका लाइसेंसी रिवाल्वर, दो मोबाइल और पर्स गायब था। नोटों की एक गड्डी कार में मिली थी। सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों पर जांच कर रही है।

.32 बोर की गोली सीट में धंसी मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कार खंगालने पर पुलिस को पता चला कि सर्राफ को .32 बोर की गोली मारी गई थी। गोली दिल कोडैमेज करती हुई पीठ से निकलकर कार की सीट में जा धंसी थी। सीट में धंसा बुलेट मिला है।

पुलिस थ्योरी, हत्या का एंगल
कोई परिचित सर्राफ केसाथ कार में रहा होगा। हत्या और लूट कर वह कार केटूटे शीशे से खिड़की खोलकर भाग गया। इसकेअलावा ये भी हो सकता है कि हमलावर कार के बाहर हो।

सर्राफ ड्राइविंग सीट वाली खिड़की खोलकर उससे बात कर रहे हों, तब उसने हत्या की हो और खिड़की बंद कर भाग गया हो। आटो लॉकिंग होने की वजह से कार लॉक हो गई होगी।

सुसाइड का एंगल
फोरेंसिक एक्सपर्ट मान रहे हैं कि जिस एंगल से गोली लगी है, उस तरह कार में बैठे हुए व्यक्ति खुद ही गोली मार सकता है, कोई दूसरा नहीं। कार का शीशा गोली के प्रेशर की वजह चटक गया, क्योंकि शीशे केटुकड़े बाहर और अंदर दोनों तरफ गिरे हुए हैं।

शीशा तोड़ा नहीं गया है। उनके हाथों पर गन पावडर भी लगा है। किसी राहगीर ने उन्हें मृत देखा और उनका रिवॉल्वर आदि लेकर भाग गया।

स्वर्णकार संघ ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
स्वर्णकार संघ के प्रदेश महासचिव रवि वर्मा ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन में भी अगर खुलासा नहीं हुआ तो बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

साढ़े तीन घंटे कार में पड़ी रही लाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से पता चला है कि राजनगर एक्सटेंशन रोड पर सर्राफ की लाश कार में करीब साढ़े तीन घंटे पड़ी रही। किसी ने सुध नहीं ली, जबकि एनएच-58 के पास की घटना है।


पुलिस लगातार गश्त किए जाने का दावा करती है। पुलिस का मानना है कि उनकी हत्या शाम पांच बजे केआसपास ही कर दी गई। साढ़े आठ बजे पुलिस को इसका पता चला। जब पोस्टमार्टम को शव ले गए, उनका शरीर अकड़ने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed