{"_id":"59b2cfa44f1c1bf27f8b5270","slug":"ladys-body-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी मोहल्ला स्थित घर में शुक्रवार को एक महिला शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जेवर के मंगरोली गांव निवासी भूदेव सिंह ने बताया कि उसने बेटी प्रीति (30) की शादी करीब 11 साल पहले सिटी के गढ़ी मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश के साथ की थी। उनका आरोप है कि शुक्रवार सुबह उनको सूचना मिली की उनकी बेटी की ससुराल में हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव पंखे पर लटका हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि प्रीति से ससुराल में मारपीट की जाती थी। उन्होंने अंदेशा जताया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। हालांकि, शुरू में आरोप लगाने के बाद दोनों पक्ष आपस में समझौते की बात करने लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे कार्रवाई की जाएगी।