संसद से चंद कदमों की दूरी पर व्यवसायी युवती से हुई शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर की मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अशोक रोड पर तीन आरोपियों ने पीड़ित पर अश्लील टिप्पणी की व छेड़छाड़ शुरू कर दिया।
विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गई। कैब चालक के सहयोग से पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से वाराणसी (यूपी) की रहने वाली 28 वर्षीय युवती रीमा (बदला हुआ नाम) दिल्ली में व्यवसाय करती है।
वह 16 दिसंबर की शाम मीटिंग के लिए सहेली के साथ संग्रीला होटल गई थी। इसके बाद देर रात होटल से बाहर निकली और कैब बुक कराई। युवती सहेली के साथ अशोक रोड पर पहुंची तो वहां खड़े तीन युवकों ने छेड़छाड़, अश्लील बातें व टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
कैब चालक ने युवती को बचाकर एक आरोपी को पकड़ लिया
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। तब तक कैब चालक भी पहुंच गया। उसने युवती को बचाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान पुरानी दिल्ली निवासी अनस के रूप में हुई। वह ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है।
संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के विशेष टीम बनाई गई है। हालांकि इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोपी नहीं पकड़ा गया
कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की छत पर शिक्षिका के साथ दिसंबर की शुरूआत में हुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। आरोपी ने छत पर मोबाइल पर बात कर रही शिक्षिका युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की थीं। आरोपी ने अपने कपड़े भी उतार दिए थे।