{"_id":"5845aaa94f1c1bf959448009","slug":"lady-died-in-accident-did-not-wear-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट होता तो... बच सकती थी महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलमेट होता तो... बच सकती थी महिला की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/दादरी
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
सार
अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत, चार जख्मी
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइपास के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका पति व तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के नंदनगरी निवासी सुनील पत्नी निर्मल व तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से घर लौट रहा था। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइपास के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गई।
विज्ञापन
हादसे में निर्मल के सिर में हेलमेट नहीं लगाने के कारण गंभीर चोट आई। अन्य सवार भी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक परिवार की मदद से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां निर्मल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन