{"_id":"5ab78e034f1c1b5a598b5fbd","slug":"lady-committed-suicide-in-fight-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने पहले हुई थी शादी, मुनमुटाव इतना बढ़ गया कि चुन्नी का फंदा बना कर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच महीने पहले हुई थी शादी, मुनमुटाव इतना बढ़ गया कि चुन्नी का फंदा बना कर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी 19 वर्षीय संजिला ने पांच महीने पहले पड़ोस के गांव निवासी रोशन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों सेक्टर-18 थाना क्षेत्र के गांव सरहोल में रह रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में काफी अधिक मनमुटाव हो गया। इसके बाद संजिला ने स्वयं को दूसरे कमरे में बंद कर लिया जबकि रोशन बाहर के कमरे में सो गया।
विज्ञापन
शाम के वक्त जब वह उठा और उसे संजिला दिखाई नहीं दी तो वह उसे ढूंढने लगा। इस दौरान उसने दूसरे कमरे को अंदर से बंद पाया। इस पर उसने रोशनदान से देखा कि संजिला पंखे से लटकी हुई है।
इस पर उसने मकान मालिक व पुलिस को सूचना देते हुए दरवाजा तोड़ा और शव को पंखे से लटकाया। एएसआई देवचरण ने बताया कि महिला ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।